Tuesday, 2 June 2020

देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 48% हुई, अब तक 95 हजार 527 मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि कि देश में अब तक 95 हजार 527 मरीज ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 48% हो गईहै। भारत में मरने वालों की दर 2.82% है, ये दुनिया में सबसे कम है। हम जब भी इन आंकड़ों की तुलना करें तो हमें ये काम देश की आबादी के हिसाब से करना चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि 1.20 लाख सैंपल रोजाना टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी सैंपल की जांच 476 सरकारी और 205 प्राइवेट लैब में हो रही है।





Disqus Comments